BJPs – Delhi Aaj Kal https://www.delhiaajkal.com Delhi Ki Awaaz Tue, 03 Dec 2024 15:30:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://i0.wp.com/www.delhiaajkal.com/wp-content/uploads/2022/11/Black-minimalist-michael-vescera-logo.png?fit=32%2C32&ssl=1 BJPs – Delhi Aaj Kal https://www.delhiaajkal.com 32 32 212602069 BJPs Protest Against Tri Nagar AAP MLA Preeti Tomar https://www.delhiaajkal.com/bjps-protest-against-tri-nagar-aap-mla-preeti-tomar/ https://www.delhiaajkal.com/bjps-protest-against-tri-nagar-aap-mla-preeti-tomar/#respond Tue, 03 Dec 2024 15:29:58 +0000 https://www.delhiaajkal.com/?p=4250

प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में
त्रिनगर की विधायक प्रीति तोमर के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
2 दिसंबर 2024

त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में बिगड़ती जीवन स्थितियों और सार्वजनिक सुविधाओं के खिलाफ शकूरपुर के ब्रिटानिया चौक पर एक बड़ा जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया. यह प्रदर्शन चांदनी चौक सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में हुआ. जिसमें परिवर्तन की मांग करते हुए बड़ी संख्या में नाराज़ स्थानीय निवासियों ने भाग लिया.

प्रदर्शनकारियों ने टूटी सड़कों, बंद सीवर, गंदे पानी और बढ़ती बिजली दरों जैसे लगातार बने हुए मुद्दों को लेकर विधायक प्रीति तोमर की अक्षमता और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी आवाज बुलंद की.

प्रदर्शन के दौरान “विधायक बदलो, हालात बदलो,” “दिल्ली की सरकार बदलो,” और “त्रिनगर विधानसभा की काया पलटो” जैसे नारे गूंजते रहे. जो क्षेत्र में शासन प्रणाली में पूर्ण परिवर्तन की मांग को दर्शाते थे.

सभा को संबोधित करते हुए प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, “त्रिनगर के निवासियों को बेहतर बुनियादी ढांचा, स्वच्छ वातावरण और किफायती सुविधाएं मिलनी चाहिए. यह प्रदर्शन सत्ता में बैठे लोगों के लिए एक चेतावनी है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें या आगामी चुनावों में जनता का सामना करने के लिए तैयार रहें.”

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी की लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ समुदाय को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ. जिसमें एक बात साबित हो गई कि सार्वजनिक सेवाओं की बदहाल होती परिस्थितियों को देखते हुए आम जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट और निष्क्रिय विधायकों को पूरी तरह से नकार दिया है.

]]>
https://www.delhiaajkal.com/bjps-protest-against-tri-nagar-aap-mla-preeti-tomar/feed/ 0 4250
BJPs Sunder Singh elected As MCD Standing Committee Member https://www.delhiaajkal.com/bjps-sunder-singh-elected-as-mcd-standing-committee-member/ https://www.delhiaajkal.com/bjps-sunder-singh-elected-as-mcd-standing-committee-member/#respond Sat, 28 Sep 2024 09:59:09 +0000 https://www.delhiaajkal.com/?p=3906

स्टैंडिंग कमेटी में भाजपा की जीत, केजरीवाल ने कहा भाजपा ने जनमत की चोरी की

दिल्ली आजकल ब्यूरो , दिल्ली

दिल्ली नगर निगम की सबसे महत्वपूर्ण ‘ स्टैंडिंग कमेटी ‘ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया. इसमें भाजपा के सुंदर सिंह ने 18वें सदस्य के रूप में जीत दर्ज की. स्टैंडिंग कमेटी में इस चुनाव के बाद भाजपा के 10 सदस्य हो गए हैं. जबकि आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य इसमें
शामिल हैं. दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 115 सदस्य हैं. जबकि आम आदमी पार्टी के 124 सदस्य हैं. यह बहुमत से एक कम है. हाल ही में उसके तीन पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया. जिसकी वजह से वह बहुमत से एक अंक पीछे हो गई है. दिल्ली नगर निगम में इस समय कुल 249 पार्षद है.

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया. इसकी वजह से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी निर्मला कुमारी को एक भी वोट हासिल नहीं हो पाया. जबकि सुंदर सिंह को भाजपा के सभी 115 सदस्यों का वोट हासिल हुआ. असल में यह चुनाव बुधवार को होना था. लेकिन दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा होने की वजह से मेयर शैली ओबेरॉय ने यह चुनाव 5 अक्टूबर तक के लिए निलंबित कर दिया था. लेकिन इस बीच उपराज्यपाल ने आदेश जारी किया कि यह चुनाव शुक्रवार को कराया जाएगा. इसका विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इसमें हिस्सा नहीं लिया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भाजपा के द्वारा दिल्ली नगर निगम में बहुमत और जनमत की चोरी है. इस कार्य में उपराज्यपाल के आदेश ने भाजपा का सहयोग किया है.

]]>
https://www.delhiaajkal.com/bjps-sunder-singh-elected-as-mcd-standing-committee-member/feed/ 0 3906